शिकायतों का निस्तारण समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक ढ़ग से करें-जिलाधिकारी  
    मेरठ।  तहसील मेरठ मंे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के0 बालाजी ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 25 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
उन्होने कहा कि आमजन की षिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिष्चित करें। उन्होने कहा कि निस्तारण उपरान्त षिकायतकर्ता के मोबाईल पर काॅल कर उसकी संतुष्टि भी जानी जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनेश्वर आदि ग्राम रासना निवासियों ने खेत की नाली कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार मेरठ को संबंधित थानाध्यक्ष के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोनी पत्नी हुररम निवासी श्याम नगर मेरठ ने प्रार्थना पत्र दिया किया उसने मकबरा डिग्गी निवासी एक महिला के यहां रू0 50 हजार की लाॅटरी डाली थी जिसमें से प्रार्थिनी उक्त महिला को रू0 25 हजार दे चुकी है लेकिन अब वह महिला रूपये देने से इंकार कर रही है। उसने अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्ष को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त अन्य षिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाईष कराने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने सहित 25 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसडीएम सदर संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts