सरधना (मेरठ) मेरठ-बड़ोत मार्ग पर रोहटा के पास शुक्रवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार गया ।
यह दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार की देर शाम मेरठ बड़ौत रोड पर रोहटा गांव के पास उस वक्त हुआ जब रोहटा निवासी रिहान अपने करनावल निवासी दोस्त आर्यन जो रोहटा के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का छात्र के साथ आ रहा था । बताया गया कि दोनों दोस्त स्कूल की छुट्टी होने के कारण पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच मेरठ की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में आधे ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका दोस्त रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे को लेकर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ने हादसे में मारे गए युवक के परिजन बार बार यह कह कर बेहोश हो रहे थे कि आज ही के दिन वह दोस्त से मिलने आया तो मैं क्या बोला था कि उस पर मौत झपट्टा मार लेगी।


No comments:
Post a Comment