सरधना (मेरठ) विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल सरधना के संरक्षक मंगू सिंह प्रधान ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष धूप दीप जलाकर पूजन किया। राजेन्द्र प्रसाद तथा अजय विश्वकर्मा ने भोग लगाकर पुण्य प्राप्त किया। मुन्नी विश्वकर्मा ने तिलक और पुष्प अर्पित कर पूजन किया। सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, तथा अभिभावकों ने आरती की। प्रधानाध्यापक जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी ने राजा पृथु के कहने पर भूमि को समतल कर कृषि कार्य और रहने योग्य बनाया तभी से धरती को पृथ्वी कहते हैं। सभी प्रकार के यन्त्र, अनेकों नगर, शस्त्र, पुष्पक विमान आदि बनाये। इसीलिए इन्हें देवशिल्पी विश्वकर्मा जी कहते हैं। अध्यक्षता मंगू सिंह प्रधान तथा संचालन हिमानी विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र, संजीव, श्रीपाल विश्वकर्मा, प्रमोद,मुनेश विश्वकर्मा, इन्दिरा विश्वकर्मा, सुशीला गुर्जर,रीना विश्वकर्मा, नन्दिनी, सलोनी, सीमा, पूनम,, प्रबन्धक रेखा शर्मा, सन्नी विश्वकर्मा, राकेश कुमार,अन्जु, आदित्य, शिवांश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment