परीक्षितगढ़ -थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा जो गांव के पास ही एक कॉलेज में 10वीं की छात्रा है कल दोपहर छा त्रा स्कूल से घर लौट रही थी गांव का एक युवक बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और उसकी मां बीमार होने की बात कहकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर ग्राम जयसिंहपुर के जंगल में ले गया जहां उसके दो अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे तीनों यूवक छात्रा को ईख के खेत में खींच कर ले गए जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया छात्रा के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे जहां तीनों आरोपी 2 बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए एक किसान ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को छात्रा ने घटना की जानकारी दी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपियों की बाइक कब्जे में लेकर थाना ले आई पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया इसके बाद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने s.s.p प्रभाकर चौधरी से शिकायत की जिसके बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा !
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर गांव निवासी प्रवीण भूरी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है !


No comments:
Post a Comment