मेरठ। कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के फाजलपुर सैन्य इलाके में डयूटी में तैनात गढ़वाल निवासी सैनिक मनजीत का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सैन्यकर्मी का शव खून से लथपथ था और उसके पास इंसास राइफल और तीन खोखे पड़े हुए थे। माना जा रहा है कि सैनिक ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सैनिक के शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सैनिक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं सेना के इस बारे में कुछ भी कहने केा तैयार नहीं है। 

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में फाजलपुर के आर्मी इलाके में डयूटी पर तैनात सेना के सिपाही 26 वर्षीय मनजीत निवासी उत्तराखंड गांव पुरानसी ब्लॉक पबऊ, जिला पौड़ी गढ़वाल का गोली लगा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सैन्य कर्मियों ने इसकी सूचना कंकरखेडा पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की की छानबीन की। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से इंसास बरामद हुई, जिसमें 17 गोलियां मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से इंसास की तीन गोली के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि सिपाही ने अपने गले पर इंसास रख गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अपने साथी अमित के साथ मंगलवार रात को ड्यूटी पर था। घटना किस समय हुई इसकी अमित को भी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अमित से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। 

बताया गया कि दोनों सिपाहियों की ड्यूटी 32 इंफेंट्री ब्रिगेडियर में थी। पुलिस ने इंसास अपने कब्जे में ले लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आर्मी अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी है। हालांकि अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts