मेरठ।  थाना नौचंदी के शास्त्रीनगर में युवक ने 32 बोर की पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। आरोप है कि मृतक के पिता को जुबेर हत्याकांड में शक में पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसी से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया है। शनिवार को सुबह 7.30 बजे शास्त्री नगर में फतेहाआब के बेटे सलीम ने 32 बोर की पिस्टल से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि सलीम के पिता फतेहआब को पुलिस ने दो दिन से हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस उसे जुबेर की हत्या में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। इसी कारण सलीम दो दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सलीम ने सुसाइड किया है। पुलिस सुसाइड नोट तलाश कर रही है। ताकि आत्महत्या के सही कारणों की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है। फतेहआब को भी पुलिस ने आनन.फानन में छोड़ दिया है। युवक द्वारा पिस्टल से आत्महत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts