Meerut -शिक्षक दिवस यानि एक ऐसा खास दिन जब विद्यार्थियों को मौका मिलता है, अपने गुरू से यह कहने का, आप हमारे लिए कितने खास है।उन गुरुओं को धन्यवाद कहने , उनके प्रति कृतज्ञता जताने के लिए  शांति निकेतन विद्यापीठ में धूमधाम से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात स्वागत गान कर सभी शिक्षकों को टीका लगाकर व पुष्प देकर उनका अभिवादन किया व सभी शिक्षकों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई। तदुपरांत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें पंजाबी डांस, मुकाबला, ब्राउन मुंडे, बन ठन चली, क्या बात है,



आदि गानों पर नृत्य अपनी भाव भंगिमा ओ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया सभी की करतल ध्वनि से सारा वातावरण गुंजायमान हो उठा।बच्चों ने सभी शिक्षकों को उपहार व बधाई कार्ड देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के स्वभाव और ज्ञान को लेकर कविता लिखी ,  ऑनलाइन क्लास के अनुभव शेयर किए।छात्रों ने फेसबुक और व्हाट्सएप की मदद से अपने शिक्षकों की फोटो को मिलाकर उनके लिए एक कोलाज तैयार किया।. अपने हाथ से ग्रिटिंग कार्ड तैयार किया  है. कुछ बच्चों ने वेजिटेबल से ज्वेलरी व सर्वपल्ली राधा कृ ष्ण जी की तस्वीर तैयार की और गुरू को दिखाकर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन अनुशासन समिति के सभी विद्यार्थियों ने मिलकर किया। जिनमें दिव्यांका राणा, अक्षरा गोयल, दिव्यांश भाटी ,आर्यन त्यागी, अमय गुप्ता,अन्वेशा सिंह, राघव गौतम ध्रुव, नंदिनी रिया युग, अनमोल शांडिल्य, आरव, टीया,एशानी, मान्या , शांभवी अवंतिका ,शायरा स्नेहा मंतशा आदि रहे।कार्यक्रम का समस्त कार्यभार शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों ने ही संभाला।विद्यार्थियों में सभी शिक्षकों को निमंत्रण हेतु वीडियो बनाकर ऑनलाइन प्रेषित की।छात्रों ने अपने गुरुजनों को कविता, पेटिंग, फोटो का कोलाज , वीडियो बनाकर अपने शिक्षकों को बधाई दीं।विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल जैन  प्रधानाचार्या  विभा गुप्ता एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की भावनाओं एवं कायो   खूब सराहना की उनके भविष्य के लिए मंगल कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts