जलजनित बीमारियों पर भी रखें निगाह

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गुरुवार को बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से प्रदेशभर में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारी और कर्मी फील्ड में उतर कर रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लें और लोगों को समुचित राहत पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय को यह भी निर्देश दिया है कि जलजमाव के कारण कोई रोग ना फैले इसके लिए यथोचित उपाय करें।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में बारिश के दौरान हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हुए। राजधानी लखनऊ में बीते 36 घंटे में 222 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यहां तेज बारिश के दौरान खंभे में करंट उतरने से अलीगंज में एक किशोर की मौत हो गई। बरसात में फसलों, सब्जियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़ व मिर्जापुर मंडल में आजमगढ़ वाराणसी और मिर्जापुर मंडल में बृहस्पतिवार को रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
मेरठ में सितंबर में अभी तक 230 मिली मीटर के आसपास बारिश हो गई है जो सामान्य से ज्यादा है। वेस्ट यूपी में 48 घंटे का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts