मेरठ। वरिष्ठ भाजपा नेता के पीएसओ पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि पति दहेज की मांग कर रहा है और आए दिन मारपीट की जाती है। मारपीट में उसका गर्भपात भी हुआ।
सिविल लाइन मेरठ निवासी महिला ने आरोप लगाया कि लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता के पीएसओ ने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। उसके बाद शादी से इनकार करने लगा। आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस को 2019 में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी की जेल जाने की नौबत आ गईए इस डर से आरोपी ने 2019 में उसके साथ शादी कर ली। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उसका उत्पीडऩ किया जाता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते आए दिन परेशान किया जाता है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया। आरोपी सिपाही चूंकि वरिष्ठ भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती। एसएससी मेरठ प्रभाकर चौधरी को शिकायती पत्र देकर पीडि़ता ने कार्रवाई की मांग की है।



No comments:
Post a Comment