विरोध के बावजूद कपूरथला के विधायक राणा फिर बने मंत्री
अरुण खोसला
चंडीगढ़। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्‍नी मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों काे शपथ दिलाई गई। अब कैबिनेट सहित 18 नए मंत्री हो गए हैं।
सबसे पहले शपथ लेने वालों में मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजपा शामिल र‍हे। अरुणा चौधरी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सरकारिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे हैं।
रजिया सुल्‍ताना और विजय इंदर सिंगला ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों की सूची से कुलजीत सिंह नागरा का नाम अंतिम समय में काटा गया और उनकी जगह रणदीप सिंह नाभा उर्फ काका रणदीप का नाम शामिल किया गया। पंजाब मंत्रिमंडल में आज शामिल किए गए सभी 15 नेता कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
राज्‍यपाल ने भारत भूषण आशू को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वह कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में थी। रणदीप सिंह नाभा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्री बने हैं। वह नाभा हलके के  विधायक हैं। राज कुमार वेरका ने भी कैबिनेट पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
हालाँकि कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह को शामिल किए जाने के विरोध में आये दोआबा के 6 विधायकों और एक कांग्रेसी नेता के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखने के बावजूद हाईकमान के आदेश पर राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। जिसको राणा गुरजीत सिंह की जीत माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts