पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती पर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की

मेरठ। आज25 सितम्बर 2021 को पं. दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज, 17, माल रोड़, मेरठ में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मशती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिसमें संस्थान के निदेषक डाॅ0 निर्देश वशिष्ठ एवं प्राचार्या डाॅ0 ऋतु भारद्वाज ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं द्वीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विचार गोष्ठी की शुरूआत डाॅ0 निर्देश वषिष्ठ ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय से की। उन्होने बताया कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ठ संगठनकर्ता, एकात्म मानवतावादी, अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक थे। उन्होनें भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। वे नितान्त सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। 

मंच का संचालन काॅलिज के डीन डाॅ0 मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन काॅलिज के विभागाध्यक्ष डाॅ0 रोबिन्स रस्तौगी धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ0 अमित शर्मा, डाॅ0 नीता गौड, डाॅ0 मंजू चैधरी, डाॅ0 रचना त्यागी, डाॅ0 प्रतिमा, डाॅ0 तबस्सुम, प्रवीन गौतम, डाॅ0 प्रदीप गुप्ता, आशुतोष भटनागर, डाॅ0 देवेश गुप्ता, डाॅ0 नीरू चैधरी, अनुराग माथुर, गौरव शर्मा, रूबी कौर, अर्जुन, चिराग जैन, शशांक गोयल, प्रभात राघव, अश्वनी सिंह, आनन्द स्टीफन, विमल प्रसाद, अनुराधा त्यागी, आरती यादव, शिखा मंगा, निधि, आकाश, राजीव, कमल, राधेश्याम, इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts