मेरठ। सदर बाजार पुलिस  ने इस मामले में वांछित चल रहे कबाड़ी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया जावेद घर के बाहरी दरवाजे पर ताला लगाकर अंदर गर्मी में एसी की हवा में मौज कर रहा था। पुलिस अभी तक पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोतीगंज में कबाड़ियों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। 29 जुलाई को पुलिस ने कबाड़ियों के गोदामों से 23 चोरी के इंजन बरामद किए थे। तीन कबाड़ियों परवेज उर्फ परवेश, हाजी वहीद और नवाज शरीफ को पहले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि 13 फरार हो गए। 

इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि जावेद कबाड़ी पुलिस की आंख में धूल झोंककर अपने घर में ही छिपा है।पुलिस ने दबिश दी तो घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर देखा तो वांछित कबाड़ी जावेद पुत्र दीन मोहम्मद अपने कमरे में एसी चलाकर सो रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कुल 16 कबाड़ियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें से अभी तक पांच कबाड़ियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 11 कबाड़ी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts