49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची

 क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन पर 3-1  से  हरा कर धमाकेदार सेमीफाइनल में प्रवेश


टोक्यो ।1अगस्त को भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी बैडमिंटन में आई, जब पीवी सिंधु ने अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीतकर कमाल कर दिया। दूसरी ओर भारतीय हॉकी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन पर 3-1  से  हरा कर धमाकेदार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ये दूसरा मौकाहै। जब भारतीय हॉकी टीम ने 49 साल बाद दोहराते  हुए ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब भारत का सेमीफाइनल मेंबेल्जियम से होगा। भारत के लिये फाईनल में पहंचने के लिये करो या मरों वाली स्थिति होगी। 1972 के बाद भारत की हॉकी टीम अंतिम चार में पहुंची है।
 अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने अबतक कमाल का खेल दिखाया है और ग्रेट ब्रिटेन पर 2.0 से बढ़त हासिल करने में सफल भी हो गया। भारत के लिए पहला गोल सातवें मिनट में दिलप्रीत ने किया तो वहीं दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गुरजंत ने गोल करके भारत को 2-0 के आगे पहुंचा दिया । भारत के लिये  तीसरा गोल ५७ मिनट में हार्दिक सिंह ने किया। इससे भारत की निर्णायक बढत ग्रेट ब्रिटेन पर हो गयी। बढत को कम करने के लिये ग्रेट ब्रिटेन ने हमले करने  आरंभ  किया। जिसमें उसको एक गोल करने की सफलता मिल गयी। इसके पश्चात भारतीय फारवर्ड खिलाडियों ने आक्रमक खेल का प्रर्दशन  करते हुए मैच का हुटर बजते हुए अपने नाम किया। जीत के साथ भारतीय खिलाडियों में जोश भर गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। भारतीय  हॉकी टीम49 साल बाद यानी 1972 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे साफ लग रहा है। भारतीय हॉकी टीम अपनी लय में आनी आरंभ हो गयी है। अब फाइनल तक पहुुुंचने  के लिये उसे सेमीफाइनल में बेल्जियम की टीम को हराना होगा। भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के  बाद पीएम मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व कानून मंत्री कि रेन रिजजू व विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय टीम को बधाई दी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts