- बीटेक-सीएस की छात्रा मानसी का चयन 4.5 लाख प्रतिवर्ष पर हुआ चयन
- आईटी कंपनी ‘एक्सेंचर’ में एसोसिएट साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य करेंगी
मेरठ। अपने बेहतर प्लेसमेंट के लिये जाने जाते आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों का श्रेष्ठ कंपनियाें में चयन होना जारी है। इसी क्रम में आईआईएमटी विश्वविद्यालय स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक-सीएस की छात्रा मानसी का चयन एसोसिएट साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। मानसी को निर्धारित 4.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष वेतनमान के अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जायेगा।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों का समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया जाता है। इसीे श्रृंखला के अन्तर्गत आईआईएमटी विश्वविद्यालय की छात्रा का आईटी के क्षेेत्र में जानी-मानी कंपनी ‘एक्सेंचर’ ने चयन किया है। विभिन्न चरणों के ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय में सत्र 2017-21 में बीटेक-सीएस की छात्रा मानसी का चयन एसोसिएट साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर किया है। मानसी की प्रतिभा को देखते हुए कंपनी ने उसे 4.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष पर चयन किया है। मानसी को वेतनमान के अतिरिक्त इंसेंटिव व अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी। आईआईएमटी में सत्र 2017-21 की छात्रा मानसी को अपनी शिक्षा पूर्ण करने से पूर्व ही उसे नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिला है।
कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, कुलपति प्रो. एचएस सिंह तथा आईआईएमटी समूह के महाप्रबंधक श्री मयंक अग्रवाल ने चयनित छात्रा मानसी के उज्जवल भविष्य की कामना की। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर सुरेन्द्र चौहान, राहुल जैन, विकास चौहान एवं टीम ने चयन में अपना योगदान दिया।



No comments:
Post a Comment