मेरठ। ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज भारत रत्न, कम्प्यूटर क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी  ने भारत को विश्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कम्प्यूटर व डिजिटल क्रांति का भारत में सूत्रपात किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि उन्होंने युवाओं को भारत के लोकतंत्र के विकास में जोड़ने के लिए 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देने का कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायत राज को मजबूत किया। जिससे भारत में लोकतंत्र और भी अधिक मजबूत हुआ। भारत को आगे बढाने के लिए उन्होंने नई शिक्षा नीति बनवाई।

भारत को आगे बढाने में राजीव गांधी ने दिन रात मेहनत की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस प्रभारी नसीम खान,जिला अध्यक्ष अवनीश काजला,महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी,प्रवक्ता अखिल कौशिक,अनिल शर्मा, महेंद्र शर्मा, माया प्रकाश शर्मा,अरुण कुमार एडवोकेट,रोहताश भईया,रोबिन नाथ गोलू,पीटर हैरिसन,जगदीश माथुर,नईम राणा,संजय वर्मा आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts