पत्नी से चल रहा था काफी समय से विवाद, रात भर दोनो मासूमों को शव कमरे के अंदर पडे रहे 


मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के फाजलपुर गांव में बीती रात एक  कलयुगी पिता ने मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। हत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। मौके  पर  पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। 
फाजलपुर गांव निवासी अरुण जाटव का उसकी पत्नी निशु से काफी समय से विवाद चल रहा है।  विवाद के चलते निशु अपने मायके जानी चली गई थी। गत शु्रक्रवार को अरुण अपनी ससुराल  गया और वहां से अपनी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं चार वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर आ गया। देर रात उसने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या का दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। रात भर दोनों मासूम बच्चियों के शव घर में ही पड़े रहे। शनिवार सुबह  सूचना पर थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, सीओ दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने जानी गांव से आरोपी की पत्नी निशु और उसके परिजनों को बुलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
पुलिस अधिकारियो का कहना है कि जांच पता  चला  है कि कुछ दिन पहले भी अरुण ने अपने घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर में रखे कागज और कीमती सामान जल गया था। इस बात को लेकर भी पति.पत्नी में काफी विवाद हुआ था। कई सालों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण ही वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में ही रात में शराब पी थी। घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतले भी मिली है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी था। जिसके कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts