दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
मेरठ। राजौरी में शहीद हुए जेसीओ राम सिंह के परिवार से मिलने आज गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उनके घर पहुंचे। गंगानगर में ईसापुरम स्थित शहीद परिवार से मिलकर उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहने का आश्वासन दिया।
मेरठ। राजौरी में शहीद हुए जेसीओ राम सिंह के परिवार से मिलने आज गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उनके घर पहुंचे। गंगानगर में ईसापुरम स्थित शहीद परिवार से मिलकर उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहने का आश्वासन दिया।
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद के बेटे, चारो बेटियों, पत्नी, भाइयों व पिता के साथ मुलाकात कर सरकार व सेना की ओर से मिलने वाले हर संभव मदद की त्वरित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को सभी कार्यवाही घर बैठकर ही पूरी करनी होगी। जो भी जरूरत होगी उनकी पूरी की जाएगी। रक्षा राज्यमंत्री ने बताया की शहीद सूबेदार राम सिंह ऑपरेशन बद्री के दौरान शहीद हुए थे। शहीद की प्रतिमा लगाने, बेटे को सीडीए में नौकरी दिलाने व रास्ते का नामकरण करने संबंधी आदि मांगों को गढ़वाल सभा पदाधिकारियों ने भी रक्षा राज्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे पूरा करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया है। रक्षा राज्यमंत्री के घर पहुंचते ही भारत माता की जय, शहीद राम सिंह अमर रहे के नारों के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी खूब गूंजे। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के साथ सब एरिया कमांडर मेजर जनरल अरुण कुमार गुप्ता, सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित सरकार व सेना के अन्य पदाधिकारी शहीद के घर पहुंचे। शहीद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने के बाद वह परिवार से मिले।
शहीद के बेटे सोलेन भंडारी ने एक पत्र रक्षा राज्यमंत्री को दिया। जिसमें उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी, दो बहनों की शादी और मां की देखरेख का हवाला देते हुए सीडीए में नौकरी दिलाने की मांग रखी। पत्र में सोलेन ने यह भी लिखा है कि वह अपने पिता की तरह ही सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन उनके बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके ही कंधों पर है। उन्होंने भी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल अरुण कुमार गुप्ता की उपस्थिति में रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर कार्यवाही की जानकारी दी।



No comments:
Post a Comment