- त्रिभुवन सिंह

बारहवीं पास करने के बाद छात्रों के सामने वही इंजिनियर-डॉक्टर, या वकील जैसे विकल्प सामने आते हैं, लेकिन कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनकी जानकारी कम लोगों को होती है। इनमें भी आप एक बेहतर करियर अपने लिए चुन सकते हैं।
1- यदि आपकी रुचि नई- नई भाषाएं सीखने में है तो आप लैंग्वेज में ही सुनहरा करियर बना सकते हैं। एक से अधिक भाषा जानने वाले की हर देश में मांग होती है। इसके अलावा आप ट्रेवल गाइड जैसा पार्ट टाइम जॉब करके भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आपको सरकारी नौकरी या किसी अच्छी कंपनी में अच्छी सैलेरी पर नौकरी मिल सकती है।
2- इंवायरनमेंटल साइंस करियर के नए द्वार खोलने वाला विषय है। इस में एनजीओ और यूएनओ के प्रॉजेक्ट्स बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इस स्ट्रीम में पर्यावरण पर मानव गतिविधियों से होने वाले असर का अध्ययन किया जाता है। इसके तहत इकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, पलूशन कंट्रोल जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। तमाम अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में आप जॉब पा सकते हैं।
3- ऐस्ट्रो-फिजिक्स में एक नए तरह का करियर विकल्प है। बशर्ते आपकी रुचि गैलेक्सी में हो। आप 12वीं के बाद ऐस्ट्रो-फिजिक्स में करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप पांच साल के रिसर्च ऑरियंटेड प्रोग्राम (एमएस इन फिजिकल साइंस) और चार या तीन साल के बैचलर्स प्रोग्राम (बीएससी इन फिजिक्स) में ऐडमिशन ले सकते हैं। ऐस्ट्रो-फिजिक्स में डॉक्टरेट करने के बाद स्टूडेंट्स इसरो जैसे रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में साइंटिस्ट बन सकते हैं।
4-  भारत डेयरी प्रॉडक्शन के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यह बाजार 12 महीने डिमांड में रहता है। डेयरी टेक्नॉलजी या डेयरी साइंस में मिल्क प्रॉडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन की जानकारी दी जाती है। बड़ी मात्रा में खपत के कारण इस क्षेत्र में ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। साइंस में 12वीं के बाद डेयरी टेक्नॉलजी का कोर्स किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts