मेरठ । थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में महिला ने देवर पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसके मुताबिक, पति को जानकारी दी तो उसने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई की मांग के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व तालिब के साथ हुई थी।
आरोप है कि तालिब महिला के हाथ पैर बांधकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला का देवर आमिर कमरे में घुस आया और तमंचा दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने इस बारे में पति और अन्य लोगों को जानकारी दी तो तालिब ने मारपीट करने के बाद उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।
इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी पति और देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts