नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साबुन के ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट शूट किया है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की खूबसूरती से प्रभावित नजर आ रहे हैं और वह गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में अनुष्का शर्मा पिंक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। विराट कोहली ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। वह अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को देखकर प्रभावित हो जाते हैं। अनुष्का शर्मा उनसे पूछती है, 'क्या देख रहे हो?' इसपर विराट गाना गाने लगते हैं, 'यह चांद सा रोशन चेहरा' और डांस करने लगते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया है। इसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का अपनी बच्ची वामिका के साथ लंदन में हैं। दोनों इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गए थे। तब से वह दोनों वहीं पर हैं। पिछले महीने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर एक पार्क में पिकनिक मनाया।
अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts