मेरठ। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूपा जैन को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बाल कल्याण समिति का सदस्य चयनित किया गया है। किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने प्रत्येक जिले में समिति का गठन किया है।
  नवचयनित सदस्य रूपा जैन को  जिला प्रोबेशन अधिकारी  शत्रुघ्न कनौजिया ने कार्यभार ग्रहण कराया। गरीब बेसहारा बच्चों की मदद करना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण के प्रति जन जागरण करना रूपा जैन की रुचि रही है। देश की स्थापित जन जागृति एवं समाज कल्याण की संस्थाओं से रूपा जैन लंबे समय से जुड़ी हैं।अपने मनोनयन पर रूपा जैन ने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगी। गरीब असहाय बच्चों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। रूपा जैन को अनेकों सामाजिक लोगों ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts