नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हक में बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गन्ने का FRP 5 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाया गया है। यानि अब गन्ने का फेयर एंड रेमुनरेटिव प्राइस (FRP) बढ़ाकर 290 रुपए प्रति कुंतल किया गया है। वर्तमान में गन्ने की FRP 285 रु प्रति क्विंटल है, अगले मार्केटिंग ईयर से गन्ने की कीमत 285 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 290 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी।
कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने में कहा कि गन्ने का FRP 10 फीसद रिकवरी पर आधारित है। अगर किसान की रिकवरी 9.5 फीसद है तो FRP 275 रुपए प्रति कुंतल होगा। हालांकि हमारे किसानों ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से रिकवरी को बढ़ाया है। यानि किसानों के लिए गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 275 रुपए पर फिक्स रखा गया है।
No comments:
Post a Comment