मेरठ। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ कई मायने में मेरठ के लिए यादगार रहेगी। आज इस दिन मेरठ के इतिहास में एक और पन्ना दर्ज हो गया। वह है अमर जवान ज्योति। 1857 के शहीदों की याद में प्रज्जवलित अमर जवान ज्योति अब यहां पर 12 महीनों 24 घंटे प्रज्ज्वलित होती रहेगी। देश में राजधानी दिल्ली के बाद मेरठ को वो दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है जहां पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित हो रही है। 
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज शहीद स्मारक पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की।  अमर शहीदों की याद में राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कवियत्री गीता सचदेवा द्वारा कविता पाठ किया गया व इस अवसर पर रागिनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी। मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर, दौराला की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी तथा रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया।  
जिलाधिकारी ने सांसद, विधायकगणों व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी अमर नाथ गुप्ता का स्वागत किया व कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर जवान ज्योति प्रज्जवलन के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति को प्रज्जवलित किया। पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कविता पाठ व रागिनी गायन की प्रस्तुति भी की गई व अन्य गायन प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विचित्रा कौशिक ने किया।
इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, सांसद कांता कर्दम, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेन्द्र तोमर, विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी के बालाजी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts