- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया


मेरठ।
 ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ इसी भावना के साथ आज आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति का उद्गमन हुआ। इस अवसर पर नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अर्तििथ प्रो. सुरक्षा पाल, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एचएस सिंह, कुलपति आईआईएमटी विश्वविद्यालय, रजिस्ट्रार श्री अशोक कुमार, डाॅ. टी.एस. ईश्वरी, डाॅ. दीपा शर्मा ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्य अर्तििथ प्रो. सुरक्षा पाल जी ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जहां स्त्री जाति का आदर सम्मान होता है उनकी आवश्यकता और अपेक्षाओं की पूर्ति होती है उस स्थान, समाज ,परिवार पर देवता गण प्रसन्न रहते हैं।
नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि घर से लेकर कार्यस्थल तक नारी ने स्वयं को सिद्ध किया है। आज प्रत्येक क्षेत्र में नारी शक्ति सराहनीय भूमिका निभा रही है। कुलपति जी ने नारी शक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts