ओलपिंक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला बनी पीवी सिंधू


टोक्यो । रविवार को टोक्यो ओलंपिक का 10वां दिन भारत के लिए खास रहा।पिछले रियो ओलम्पिक की रजत विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की ही बिंग जियाओ को रविवार को 21.13 21.15 से हराकर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने भारत को इन टोक्यो ओलम्पिक खेलों में दूसरा पदक दिला दिया।
सिंधू इसके साथ ही ओलम्पिक में लगातार दो पदक जीतने वाली देश की दूसरी खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले यह उपलब्धि पहलवान सुशील कुमार को हासिल थी जिन्होंने 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। सिंधू ने रियो ओलपिंक 2016 में रजत पदक जीता था और इस टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता। इससे पहले वेटलिफिंग में मणिपुर की मीराबाई ने देश के लिये सिल्वर पदक जीतकर देश के लिये  पहला पदक जीता था। इससे पता चलता है। देश  की नारी शक्ति कितनी मजबुती से तेजी से आगे बढ रही है। पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीवी सिंधु को बधाई दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts