13 आईपीएस और 14 पीपीएस को किया इधर से उधर


लखनऊ
। उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। गृह विभाग ने मंगलवार को कुल 13 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किया है। पहले दो आईपीएस और फिर 11 आईपीएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की गई थी। इनमें कई युवा आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।
गृह विभाग की ओर से जारी लबादला लिस्ट के अनुसार नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा से पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार पांडेय को सेनानायक 28वीं वीहिनी पीएससी इटावा से सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएससी वाराणसी और सुशील शुक्ला को पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाया गया है।
इसी प्रकार रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, सभाराज पुलिस अधीक्षक एससीआरबी लखनऊ, शालिनी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद और प्रताप गोपेंद्र को पुलिस मुख्यालय से सेनानायक चतुर्थ वहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है। गौरव बंसवाल को पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, मोहम्मद मुस्ताक पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा और अभिषेक अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार प्रयागराज बनाकर भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts