जनपद में 59268 लोगों को लगाया गया राहत का टीका
लक्ष्य मिला था 57000 लोगों के टीकाकरण का
महा अभियान के लिए जनपद में बनाये गये थे तीन सौ बूथ
बुलंदशहर। जनपद में अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए मंगलवार को आयोजित कोविड टीकाकरण महा अभियान में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। जनपद के लिए 57000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। लक्ष्य के सापेक्ष 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया। महा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 बूथ बनाये गये थे। स्वास्थ्य विभाग की 300 टीम टीकाकरण में जुटीं और निर्धारित लक्ष्य 57000 को पार करते हुए 59268 लोगों के राहत का टीका लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने कहा जनपद के लिए यह बड़ी कामयाबी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश चन्द्र ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। महाअभियान को सफल बनाने के लिए 300 टीम गठित कर 57000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को टीके लगाकर उपलब्धि हासिल की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया जनपद में टीकाकरण महा अभियान के तहत 59268 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि जनपद में हर रोज करीब 20000 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को जनपद में 12433, शुक्रवार को 19090 , गुरुवार को 9530 लोगों का टीकाकरण किया गया। जनपद में अब तक 10. 85 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां के साथ शुरुआत की थी। उसी का परिणाम हे कि जनपद में एक दिन में 300 बूथ पर 59268 लोगों को टीका लगाया गया।
No comments:
Post a Comment