मेरठ।  अभी मेडिकल कालेज  में मानसिक रूप से मूक -बधिर बीमार युवती के साथ सफाई कर्मी द्वारा दुष्कर्म का मामला  ठंडा भी नहीं पडा था कि थाना खरखौदा के एक गांव में भी शर्मशार  करने वाला मामला सामने आया  है। जहां तीन बच्चों के  पिता ने एक दिव्यांग  किशोरी को अपनी हवस का हथियार के बल पर शिकार बनाता रहा। किशोरी के परिजनों  को तब पता चला जब वह तीन माह की गर्भवती हो गयी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 किशोरी ने बताया कि आरोपी उसको तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करता था। वह विरोध करती तो परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण वो चुप सब कुछ सहती रही। उसने बताया कि पड़ोसी दीपक सात माह से अकेला पाते ही घर में आरोपित पहुंच जाता था और तमंचे दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। घटना का पता उस समय चला जब किशोरी की तबीयत खराब हुई। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि पड़ोसी दीपक सात माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अकेला पाते ही घर में आरोपित पहुंच जाता था और तमंचे दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। यह सुनते  ही परिजनों के पैरों  तलेजमीन खिसक गयी। परिजन पीडिता को  साथ लेकर थाने में पहुंचे।जहां उन्होंने  आरोपी के  खिलाफ  तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड लिया है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पीडि़ता आरोपित के धमकी और डर के कारण किसी से कुछ कह भी नहीं पा रही थी। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts