मना करने पर दी इतनी खौफनाक सजा


गया
।बिहार के गया  में ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ संबंध बनाने  के लिए मजबूर किया. जब पत्नी ने ऐसा करने से मना किया तो कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया।

         डॉक्टर गया के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों के साथ यौन संबंध स्थापित करने से इनकार करने के बाद उस पर हमला किया गया। पीड़ित को सीने और हाथों पर वार किया गया और उसे नालंदा जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना नालंदा जिले के सोहसराय गांव स्थित पीड़िता के ससुराल में हुई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि साल 2006 में उसने डॉक्टर से शादी की थी। दोनों की एक 13 साल की बेटी और एक 11 साल का बेटा है। महिला ने बताया कि पहले दोनों का रिलेशन काफी अच्छा चल रहा था।गया में नियुक्ति के बाद बदल गया व्यवहार महिला ने बताया, 'जब तक मेरे पति को गया  के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी (एमबीबीएस डॉक्टर) के रूप में नियुक्त नहीं किया गया, तब तक हमारा विवाहित जीवन पिछले 13 सालों से ठीक चल रहा था।नियुक्ति के बाद से, उनका व्यवहार बदलना शुरू हो गया। वह अपने दोस्तों को घर में आमंत्रित करते थे और साथ ही साथ मुझ पर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाते थे. जब मैंने मना किया तो वह मेरे साथ मारपीट करते थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts