ललित अध्यक्ष तो विशाल दादा बने महासचिव
- विक्रांत शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
- उद्योगों के प्रति प्रदेश सरकार के नकारात्मक रवैया के खिलाफ चलाएंगे मुहिम

न्यूज प्रहरी संवाद

जालंधर। लघु उद्योग भारती की बैठक में पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य रहे ललित शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष तो विशाल दादा को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत शर्मा को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष (मीडिया प्रभारी) घोषित किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, उत्तर क्षेत्र प्रभारी ओमप्रकाश मित्तल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुशील गुप्ता, इंजीनियर विनोद जैन व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि कुटीर, लघु, सूक्ष्म, मध्यम व कुटीर उद्योग देश की आर्थिकता का सबसे सुदृढ़ धुरी है और सर्वाधिक रोजगार प्रदाता है। वर्तमान केंद्र सरकार ने उपरोक्त सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। केंद्र सरकार के बजट, अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए सुझावों का सकारात्मक उपयोग संगठन क्षमता की सार्थकता प्रदान करता है।
नवगठित प्रदेश टीम ने कोरोना संक्रमण के पश्चात उत्पन्न स्थिति, प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के प्रति अपनाए जा रहे नकारात्मक रवैया के प्रति जागरूक करने, उनके समुचित समाधान के लिए कार्यरत रहने का सामूहिक प्रण लिया।
निवर्तमान पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल ने नवनिर्वाचित टीम को यथासंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वर्णिम व सकारात्मक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम और रोजग़ार मंत्रालय (राज्य बीमा कर्मचारी समिति) के सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश लाकड़ा  की स्मृति में एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।  
कार्यक्रम में चिका ढल्ल, राजीव जैन, जीतेन्द्र बंसल, विवेक राठौर, अरविंद राणा, अमित कत्याल, चेतना भगत, शैली भगत, अनिल शर्मा, सुरेश गुप्ता, प्रद्युम्न मैंहंदीरत्ता, गौरव, दर्शन सिंह सैंहबी, अश्विनी मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
-----
पंजाब प्रदेश कार्यसमिति (2021-2023)

अध्यक्ष- ललित शर्मा,
महासचिव-विशाल दादा,
उपाध्यक्ष (मीडिया प्रभारी)- विक्रान्त शर्मा,
उपाध्यक्ष - विजय तलवाड, एस.एस. कंग,चन्द्र शेखर गुप्ता, सुरिंदर ढल्ल, समीर खन्ना, विनेश शुक्ला व अवनीश परमार,
मार्गदर्शक मंडल- इंजी. विनोद जैन,ठाकुर रूप सिंह धूमल, सर्व दमन भरत, डॉ रघुबीर सूरी व अशोक गुप्ता
संयुक्त महासचिव- प्रदीप मोंगिया व अमित कपूर
सचिव- सुबोध सोबती, प्रदीप गुप्ता,मुखविंदर सिंह,बलवंत सिंह गोगी, हरीश गुप्ता,अजय महाजन व अनुज कपूर
संयुक्त सचिव- ऋषि अरोड़ा, ओम उप्पल,अशोक सेठी, कुलदीप धीमान, हरजीत सिंह व अनिरुद्ध धीर
महिला विंग-
अध्यक्ष- श्रीमती अर्चना जैन  
महासचिव-श्रीमती सीमा धूमल

No comments:

Post a Comment

Popular Posts