मेरठ। सावन के पहले सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में मंदिरों में शिवभक्त पूजा अर्चना कर भोले शंकर को जल अर्पण किया। सावन में प्रत्येक सोमवार को मवाना के बड़ा महादेव मंदिर व बहसूमा क्षेत्र में महाभारत कालीन सिद्धपीठ मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगता है। वहीं मेरठ में औघडऩाथ मंदिर में भी जलाभिषेक हुुआ। सुबह से लोग यहां पर पूजा के लिए पहुंचने लगे। सावन के पहले सोमवार पर औघडऩाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इंस्पेक्टर समेत सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई। साथ ही सेना के जवान और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित औघड़ऩाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को अलसुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक पहली शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। इसके बाद एक बजे से रात दस बजे तक दूसरी शिफ्ट तैनात रहेगी। मवाना में मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर पर आज सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। यहां के अलावा पक्का तालाब के पास स्थित झारखंडी शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। बहसूमा में सावन शुरू होते ही महाभारतकालीन प्राचीन फिरोजपुर शिव मंदिर पर फिरोजपुर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार प्रधान ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में एक बार में केवल पांच श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। -------------------
No comments:
Post a Comment