मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की उत्तर प्रदेश की युवा, महिला तथा सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग कर दी हैं।
 
भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि आज भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तर प्रदेश की भारतीय किसान यूनियन की सभी इकाई (युवा, महिला, प्रदेशभर के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत सभी इकाइयां। पूर्ण रुप से बंद कर दी गई है। जिसके मद्देनजर संगठन में समीक्षा के आधार पर जल्द ही दोबारा सभी कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को छोड़कर सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों को भी पद मुक्त कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts