12 जुलाई को अध्यक्ष व सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण सामारोह   


मेरठ। जिले मे शनिवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक 6 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिले में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेरठ के 12 ब्लॉक में पहले ही प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए थे। आज कुल 6 ब्लॉक के लिए मतदान हुआ। उसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें  अधिकतर  अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। 
सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख बने। उन्हें 65 में से 39 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। वहीं कविता चौधरी को 22 वोट मिले हैं। जानी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी गौरव ने एक वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया है। गौरव को 39 वोट मिले, हरेंद्र सिंह को 38 वोट मिले हैं। माछरा क्षेत्र पंचायत में अशोक त्यागी ब्लॉक प्रमुख पद पर बिजय हुए। हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन पोसवाल विजय घोषित हुए। उन्हें 59 में से 44 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सचिन गुर्जर को छह वोट मिले, सनी गुर्जर को भी छह वोट मिले, जबकि पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पुत्री आरुषि सिद्धार्थ को सिर्फ दो वोट मिले। इसके अलावा एक वोट कैंसिल हो गया। मवाना पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पायल चार वोट से विजय हुई हैं।
 जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एस केगुप्ता ने बताया आगामी १२ जुलाई कोचौधरी चरण विवि के सुभाष चंद प्रेक्षागृह  में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य जिला पंचाचत  का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजितकिया जाएगा। जिन्हें पद व गोपनपीयत की शपथ दिलायी जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts