सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने शुक्रवार को कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। निरीक्षक योगेश शर्मा को देवबंद थाने की कमान सौंपी गई। निरीक्षक अशोक सौंलकी को थाना देवबंद से गंगोह भेजा गया। पुलिस लाइन निरीक्षक विनय कुमार को थाना तीतरो, प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह को थाना गंगोह से थाना मिर्जापुर, उप निरीक्षक बीनू चौधरी को जनकपुरी से थाना नागल, निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई को पुलिस लाइन से थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को थाना कुतुबशेर से पुलिस लाइन भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमरदीपलाल को थाना मिर्जापुर से पुलिस लाइन, निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव को थाना तीतरो से पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत को थाना नागल से पुलिस लाइन भेजा गया।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts