लखनऊ । लखनऊ में शनिवार को देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआई शिफ्ट किया गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों के अलावा न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ से उनके बारे में राय ली जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार उनकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार होता न देख उनको अब संजय गांधी पीजीआई शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी तो उनकी देखभाल में लगे कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
इससे पहले रविवार को सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया संस्थान पहुंचे और चिकित्सकों से उनका हाल लिया। कल्याण सिंह के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी तत्काल वहां पहुंचे और उनका इलाज कर रहे चिकित्सों से मिले।
लखनऊ दौरे पर आए रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी लोहिया संस्थान जाकर कल्याण सिंह को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लेने डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान पहुंचे। कल्याण सिंह की स्थिति अभी भी अति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कल्याण सिंह किसी को पहचान नहीं पा रहे है। ब्रेन स्ट्रोक से उनकी स्मरण शक्ति कम हो गई है। स्थिति लगातार गंभीर होने के कारण उनको आइसीयू में शिफ्ट किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts