छह पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों नामजद किए गए

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता एक व्यवसायी है। मुंबई पुलिस के अनुसार दर्ज करवायी गई एफआईआर में कुल आठ लोगों के नाम हैं, जिनमें से छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिरे परमबीर सिंह के खिलाफ एक और मामले में भी कार्रवाई हो सकती है। परमबीर सिंह पर ठाणे में पुलिस प्रमुख रहते समय मालाबारी हिल्‍स इलाके में आधिकारिक अपार्टमेंट में रहने पर उसका किराया न चुकाने का भी आरोप है। ये राशि अब लाखों में पहुंच गई है।
बता दें कि पोस्टिंग अवधि समाप्‍त होने के बाद 15 दिन के भीतर सरकारी आवास में रहने की छूट दी जाती है इस दौरान सरकार लाइसेंस फीस वसूलती है। लेकिन समय पर आवास न खाली करने पर किराये के साथ पेनल्‍टी भी देनी होती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts