नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देशभर में 39,361 कोरोना के नए मामले और 416 मौतें दर्ज की गईं हैं।
सोमवार को सरकार की तरफ से जारी आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 4,11,189 हैं। अब तक देश में 3,05,79,106 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,20,967 है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण के आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कुल 43,51,96,001 टीके के डोज लगाए जा चुके हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 45.37 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक प्रदान की है।
हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों में सतर्कता देखने को नहीं मिल रही है। लापरवाही बढ़ने के कारण संक्रमण में वृद्धि होने की आशंका बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts