भिंड  (एजेंसी)। भिंड जेल में शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे बैरक की दीवार ढहने से 22‌ कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल इस दुर्घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि भींड जेल की बैरक की जर्जर दीवार करीब 150 साल पुरानी थी। दीवार ढहने से बैरक 6 बुरी तरह से नष्ट हो गया है। शनिवार सुबह जेल प्रहरी काे सूचना दी गई कि बैरक का प्लास्टर गिर रहा है, बैरक की दीवार गिर सकती है। लेकिन इससे पहले कोई हरकत में आता बैरक की दीवार गिरना शुरू हाे गई। प्रहरी एवं अन्य जवानाें ने बैरक में कैदियों काे निकालना शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दीवार गिर गई। वहीं हादसे के बाद जेल में बंद अन्य कैदियों काे दूसरी बैरकाें में शिफ्ट कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद एसपी एवं आरआई तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन जेल परिसर में रहते हुए भी जेलर तब पहुंचे जब एसपी एवं आरआई ने मिलकर दुर्घटना का पूरा मामला संभाल लिया था।
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22 घायल कैदियों में से राेहित सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह की हालत गंभीर है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts