पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में विवाद रोज गहराता जा रहा है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चाचा पशुपति राम पारस समेत पांच सांसदों को लोक जनशक्ति पार्टी से निकाल दिया है। जबकि चाचा पारस ने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि परसों रात लोक जनशक्ति पार्टी के 6 में से पांच सांसदों ने पाला बदल करते हुए चिराग के चाचा पशुपति राम पारस को संसदीय अध्यक्ष का नेता घोषित कर दिया था। परसों रात ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस संबंध में पत्र लिखकर दे दिया गया था। जिसके बाद ओम बिरला ने पशुपति रामपारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय दल का नेता भी घोषित कर दिया था। पार्टी में चिराग पासवान अकेले सांसद बचे रह गए। आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक चिराग पासवान ने बुलाई। जिसमें चाचा पारस समेत सभी पांच सांसदों को पार्टी से निकालने की घोषणा की। जबकि चाचा पारस ने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की है।
No comments:
Post a Comment