शामली।  जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में गांव गोगवानजलालापुर में  शराब के  नशे में धुत एक व्यक्ति ने इस कारण अपनी पत्नि को मौत के घाट उतार दिया उसने खाने के समय सलाद नहीं दिया था। इसी दौरान अपनी मॉ को बचाने के लिये पुत्र भी शराबी ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के  लिये भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
 देर रात मुरली अपने घर शराब पीकर गया था। उसने घर जाकर पत्नी सुदेश से खाना मांगा। खाने में सलाद नहीं होने पर मुरली ने थाली फेंक दी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर पुत्र अजय ने अपने पिता को समझाना चाहा, लेकिन मुरली ने फावड़ा उठाकर मां.बेटे पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी  पति फरार हो गया। ।थाना प्रभारी नेमचंद सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts