बाइक से आए हमलावर और कार से हो गए फरार
पलवल। सहर थाना इलाके स्थित हुडा चौक के नजदीक जिम करने गए 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बताया गया कि युवक घर से पलवल जिम करने आया था और जिम करने के बाद एक जगह पर बैठकर सुस्ता रहा था तभी बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए और उसमें गोली मार दी। गोली मारने वाले बाइकों पर आए और कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मौके से गोली मारने आए युवकों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव अलावलपुर निवासी अनूप सेक्टर दो चौक स्थित जिम में घर से जिम करने के लिए आया हुआ था। जिम करने के बाद सुस्ता रहा था तभी कुछ युवक आए और आते ही दो युवकों ने अनूप को सीधी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत ही गई। घटना के बाद हत्यारे बाइक को मौके पर छोड़ कर पीछे से आई कार में बैठ कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नही दी गई है।
No comments:
Post a Comment