मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव हाजीपुर  में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत हो गई। गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। देखते ही देखते पूरे गांव की गलियां सूनी हो गईं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को अस्पतला पहुंचाया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर​ दिया। 
घटना आज सुबह  की है। गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष राशिद और पड़ोसी कल्लू में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने पहले पथराव किया इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। कल्लू पक्ष की तरफ से चली गोली राशिद के सीने में लग गई। जिसके बाद राशिद की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ राशिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर ही कल्लू पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए। आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस दबिश मार रही है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। उसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts