बनाई अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीडि़ता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी एक महिला का कहना है कि वह अपने ससुराल पक्ष से प्रताडित थी। बीते साल वह एसएसपी कार्यालय पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। यहां पर उसकी मुलाकात संजय कटारिया निवासी बेलड़ा थाना भोपा से हुई। आरोप है कि संजय ने उसकी मदद करने के बहाने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और उसे फोन करने लगा। इसी बीच वह उसे अपने साथ शुक्रतीर्थ ले गया। आरोप है कि आरोपित संजय कटारिया ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और कूकडा स्थित कमरे पर ले गया। आरोपित संजय कटारिया ने उसके साथ नशे की हालत में दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपित ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में मकान किराए पर ले रखा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसे कई बार कृष्णापुरी स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने संजय कटारिया, उसकी पत्नी रेशमा, रूपराम, संदीप और नीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी आरोपित संजय का एक अश्लील वीडियो वायरल हो चुका है।



No comments:
Post a Comment