मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के प्रीत विहार में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह के समय चला तो पति को कमरे का दरवाजा बंद मिला। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद दरवाजा तोड कर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही मृतका के परिजनों थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले छानबीन करने में जुटी है। प्रीति की शादी 17 फरवरी 2015 को कंकरखेड़ा निवासी पंकज जोशी से हुई थी। पंकज प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कुछ महीने पहले ही पंकज ने पल्लवपुरम की सुपरटेक कॉलोनी में एक फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट का बैनामा भी पंकज ने अपनी पत्नी प्रीति के नाम कराया था। दंपती के 4 वर्ष का पुत्र प्रतीक है। शुक्रवार रात को पति.पत्नी और बेटा खाना खाने के बाद बाजार गए थे। जहां आइसक्रीम खाकर वह घर पहुंचे। रात करीब 12.00 बजे बेडरूम में दंपती और बेटा सो गए। देर रात करीब 2.30 बजे दूध लेने के लिए बेटे की आंख खुली तो उसकी मां नहीं थी। बच्चे के रोने पर पंकज की आंख खुली तो उसने पत्नी को आवाज लगाई। मगर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पंकज बराबर वाले कमरे के दरवाजे पर पहुंचा तो अंदर से बंद था। काफी शोर.शराबे के बाद भी ना तो दरवाजा खुला और ना ही प्रीति ने कोई जवाब दिया। अनहोनी की आशंका जताते हुए पंकज ने अपने स्वजन और प्रीति के मायके वालों समेत पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडा तो प्रीति का शव पंखे से लटका हुआ था। आनन फानन में उसके शव को नीचे उतरा गया। पुलिस ने कमरे से सोसाइड नोट का तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम भेज दिया। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment