मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज विभाग में "क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग एंड आइडिया जेनरेशन" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वेबीनार के मुख्य वक्ता श्री कैलाश चंद्र शर्मा (आर ए एस/आई ए एस) एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एंड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट, अजमेर रहे। उन्होंने अपने निर्मल एवं सरल स्वभाव व विद्वता से विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने समस्या को वैज्ञानिक तरीके से देखने और उसका समाधान खोजने पर बल दिया। समस्या के स्वरूप को पहचानना, समस्या से संबंधित डाटा एकत्रित करना, उन पर समय एवं परिस्थिति के अनुरूप विचारों को एकत्रित करना, उन विचारों का चिंतन-मनन एवं विश्लेषण करना। इसके पश्चात समस्या की ओर बढ़े उसका समाधान खोजें।
समस्या का समाधान खोजने के लिए पॉजिटिव अप्रोच रखें। विचारो का स्त्रोत ज्ञानवर्धक, विश्वसनीय एवं स्वभाविक होना चाहिए। जैसे पुस्तक, उच्च कोटि का साहित्य, विद्वानों के विचार एवं जीवनी आदि हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि देश, समय एवं परिस्थिति के अनुरूप त्वरित निर्णय, धैर्य एवं विवेक पर किसी भी समस्या का समाधान खोजा जा सकता है। विद्यार्थियों ने एडीएम  अजमेर से अपने प्रश्नों को पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। अंततः धैर्य को समस्या के समाधान की कुंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि - "कोशिश कर तो हल निकलेगा। आज नहीं तो कल निकलेगा"।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts