अब सप्ताह में तीन दिन पहली तो तीन दूसरी पत्नि के पास रहगा होगा


रामपुर। व्यक्ति कभी जाने व अजनाने में ऐसा कदम उठा लेता है। जिसे उसे जिदंगी भर परेशानी का सामना करना पडता है। रामपुर के दौलतपुरी गंाव के टांडा  के एक आदमी के साथ ही ऐसा ही कुछ हुआ । अब वह  दो पत्नियों के बीच फंस गया है।  इसके तहत पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा और इतिवार को उसकी छुट्टी रहेगी। वही दूसरी और प्रेग्नेंट हुई लड़की को उसका प्यार और उसके बच्चे को पिता मिल गया है। उक्त मामला रामपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई पति और उसकी दो पत्नियों की चर्चा कर रहे हैं।
 गांव के रहने वाला युवक कमिल अहमद चंडीगढ़ में हेयर कटिंग का काम करता था। फेसबुक पर युवक की असम की एक लड़की परवीन से दोस्ती हो गई। जब युवक ने खुद को बिना शादी किए बताया तो लड़की चंडीगढ़ में असम से उसके पास आ गई। तीन माह तक साथ रहने के बाद युवक बिना बताए अपने गांव चला गया। जब लड़की ने एक महीने तक युवक से बात नहीं की तो वह भी वापस असम चली गई।
असल में लड़के के वापस नहीं आने पर पर लड़की किराए के मकान में रहने लगी और 6 महीने बाद लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। अविवाहित मां ने बच्चे के पिता को खोजने की ठानी और जब बच्चा 3 महीने का हो गया तो वह बच्चे के साथ अपनी पति की खोज में निकली। कई महीने तक धक्के खाने के बाद वह रामपुर पहुंच गई। महिला आयोग और पुलिस की मदद से वह आरोपी युवक तक पहुंच गई। वहीं रामपुर वन स्टॉप सेंटर में पहली पत्नी से समझौता होने के बाद अविवाहित बच्चे की मां को उसका पति मिल गया। गांव के पूर्व प्रधान मुरारीलाल ने बताया कि दोनों पत्नियों के बीच समझौता हो गया है और दोनों की युवक के साथ शादी हो गई है।अविवाहित बच्चे की मां शादी के बाद पति के घर आई थी। लेकिन पहली पत्नी के बीच मनमुटाव न हो इसलिए पंचों ने दोनों पत्नियों के बीच के दिनों को बांट दिया। समझौते में निर्णय के अनुसार युवक शुरू के तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा। जबकि दूसरी पत्नी के साथ सप्ताह के अंतिम तीन दिन रहेगा। इतवार को युवक की छुट्टी रहेगी और वह रविवार को अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts