मेरठ। सुभारती ग्रुप के चेयरमैन डा0 अतुल कृष्ण की पत्नी डा0 मुक्ति भटनागर का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। डा0 मुक्ति भटनागर सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से थी। वे काफी सामाजिक और मिलनसान महिला थी। डा0मुक्ति के निधन पर पूरे सुभारती कैंपस परिसर में शोक की लहर छा गई है। सुभारती परिसर स्थित आवासीय कालोनी में रहने वाले विवि अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों को डा0मुक्ति के आवास में तांता लग गया। 

      बता दें कि डा0मुक्ति सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में काफी एक्टिव रहने वाली महिला थीं। वे प्रकृति प्रेमी महिला के रूप में भी जानी जातीं थी। सुभारती विश्वविद्यालय परिसर को हरा—भरा करने में उनको काफी योगदान रहा है। उनके प्रकृति प्रेमी होने का पता इसी बात से चलता है कि विश्वविद्यालय परिसर में सभी प्रकार के पेड़ लगवाए हुए थे। वे प्रतिदिन सुबह और शाम को विवि परिसर भ्रमण के लिए निकलती थी और सभी पेड़—पौधों की देखभाल किया करती थी। बताया जाता है कि डा0मुक्ति भटनागर पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका विवि स्थित सुभारती मेडिकल कालेज में ही इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में पति डा0 अतुल कृष्ण के अलावा उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी डा0 शल्या राज इस समय सुभारती विवि की कार्यकारी अधिकारी हैं। जो पूरे विवि की प्रशासनिक और शैक्षिक गतिविधियों पर नजर रखती हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts