मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर पुलिस वाहन व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। पुलिस वाहन में PSC की 44 बटालियन के सभी जवान मौजूद थे।  पुलिस वाहन व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में PSC के 5 जवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। 
बताया जा रहा है कि अस्थाई जेल कव्वाल से ड्यूटी कर ये जवान जानसठ लौट रहे थे, उसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts