शामली। दुनिया में जिस तरीके से चक्रवाती तूफान ने अपना कहर बरसाया हुआ है। उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया था। वही चक्रवाती तूफान का असर जनपद शामली में भी देखने को मिला है। जहाँ शामली में एक मकान गिरने से बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें मकान के नीचे दबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। वही मकान कच्ची छत का बना हुआ था। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश की वजह से मकान भरभरा कर गिर गया है।जिसकी वजह से यह घटना हुई है। वही मकान की छत गिरने से मां व दो बेटे और एक बेटे की मौत हुई है। दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया था। वही शामली में पिछले 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ लगातार रिमझिम बारिश हो रही थी। जिसमें ताऊते चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिला है। वहीं इस रिमझिम बारिश ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से मकान गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में 36 वर्ष से अफसाना(माँ), 14 वर्षीय सुहेल(पुत्र), 12 वर्षीय सानिया(पुत्री) व 10 वर्षीय इरन(पुत्री) शामिल है। वहीं यह घटना सुबह सवेरे की है। जिसमें मकान की छत गिरने के बाद पड़ोसियों ने मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला है। इस घटना में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मकान में दबे सभी सदस्यों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने परिवार के चारों सदस्यों को मृत घोषित कर दिया है। वही मकान की छत गिरने से हुई परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको यहां यह भी बता दें कि जो मकान गिरा है उसकी छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी। अब देखना होगा कि परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन किस तरह की मदद के लिए सामने आता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts