मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज मिले, दो की हालत गंभीर
मेरठ। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस ने डराना शुरू कर दिया है। मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस के तीन मरीज मिले हैं, जिसमें एक को नई दिल्ली रेफर कर दिया गया। प्राचार्य ने प्रदेश सरकार को मरीजों की रिपोर्ट भेज दी है। इधर, न्यूटिमा में भी ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले हैं जिनमें एक को गुड़गांव रेफर कर दिया गया है। पूर्व में भर्ती दोनों की स्थिति भी गंभीर है। इसके साथ ही मेरठ में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या सात तक पहुंच गई है। उधर, इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवा बाजार में न होने से मरीजों की जान पर खतरा बन गया है।



No comments:
Post a Comment